Google ने Android 15 Beta 2 में जारी किया अपडेट से कमाल का फीचर्स

Google ने Android 15 Beta 2 में जारी किया अपडेट से कमाल का फीचर्स

Google ने अपने वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस इवेंट में Android 15 Beta 2 अपडेट जारी किया। इस नए अपडेट में स्मूथ ऐप परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिवाइस एक्सपीरियंस के साथ यूजर प्राइवेसी और सिक्योरिटी को भी ध्यान में रखा गया है। इवेंट के दूसरे दिन कंपनी ने एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स पेश किए। इन फीचर्स से फोन चोरी होने पर भी यूजर का डेटा सुरक्षित रहेगा।

Android 15 Beta 2 की नई विशेषताएं

यहां यूजर को एक सुरक्षित डिजिटल स्पेस मिलेगा। जिससे ऐप आइकन, डेटा और नोटिफिकेशन को छिपाया जा सकता है। इस छिपी हुई जानकारी के लिए दो बार प्रमाणीकरण की आवश्यकता होगी। डिवाइस चोरी होने पर फोन स्वचालित रूप से चोरी का पता लगा लगाकर लॉक हो जाएगा। धोखाधड़ी और फ़िशिंग गतिविधि से संबंधित ऐप्स का पता लगाने के लिए Google Play प्रोटेक्ट ऑन-डिवाइस AI के साथ काम करेगा।

Google के क्या है नए अपडेट

नवीनतम ओएस अपडेट के साथ, स्क्रीन शेयरिंग के दौरान सूचनाएं और ओटीपी स्वचालित रूप से छिप जाएंगे। इस फीचर से मैलवेयर इन कोड को चुरा नहीं पाएगा। फाइंड माई डिवाइस फीचर से यूजर चोरी हुए फोन को रिमोट से लॉक कर सकेगा। एंड्रॉइड 15 बीटा अब हैंडसेट, टैबलेट के लिए जारी किया जा रहा है।

Also Read : Smartwatch : आज ही खरीदें भारी डिस्काउंट के साथ अमेज़न पर स्मार्टवॉच

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *