LSD 2 : दिवाकर बनर्जी एक असाधारण फिल्म निर्माता हैं। सिनेमाघरों में हिट होने वाली उनकी आखिरी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति के साथ उनके काम को लोगों ने खूब सराहा। अब तीन साल बाद उनकी फिल्म राजकुमार राव की ‘लव सेक्स ऑर धोखा’ का सीक्वल है। यह फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
19 अप्रैल को LSD 2 होगी रिलीज़
इसका कुछ दिन पहले ही ट्रेलर आया था। इसके कंटेंट को अश्लील और बोल्ड बताया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि रिलीज के बाद इसी तरह के विवादों से बचने के लिए बालाजी टेलीफिल्म्स ने फिल्म से उनका नाम हटा दिया। एलएसडी 2 रिलीज होने में सिर्फ 3 दिन बचे हैं। ऐसे में शोभा कपूर और उनकी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स का फिल्मों से दूरी बनाना चौंकाने वाला है।
इन अभिनेताओं की है अहम् भूमिका
इसे ऑनलाइन गेमिंग, रियलिटी शो, टीआरपी और उपभोक्ता भूख जैसे मुद्दों को केंद्र में रखा गया है। इस फिल्म का निर्माण खुद बालाजी ने किया है। लव सेक्स ऑर धोखा 2 में परितोष तिवारी, अभिनव सिंह, बनिता राजपुरोहित, मौनी रॉय, उर्फी जावेद, निमरित कौर अहलूवालिया और स्वास्तिका मुखर्जी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Also Read : MP News : 50 वोटों के साथ सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा मॉक पोल