Mr. & Mrs. Mahi में इनका पोज देखकर क्यों डर गए निर्देशक

Mr. & Mrs. Mahi में इनका पोज देखकर क्यों डर गए निर्देशक

Mr. & Mrs. Mahi 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दोनों फिल्म से जुड़े कई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज हुआ था, जिससे पता चलता है कि फिल्म में जान्हवी कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रही हैं।

बल्ला वाला पोज देखकर निर्देशक डर गए

शरण शर्मा ने इंस्टाग्राम पर जान्हवी कपूर की 2 तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों की तस्वीरें एक साथ शेयर की लेकिन दोनों के बीच 2 साल का अंतर है। इनमें जान्हवी कपूर की एक फोटो 2021 की है। इसमें उन्हें घर पर बल्ले से खेलते हुए दिखाया गया है। दूसरी तस्वीर अभी यानी 2024 की है। उन्होंने कहा “जब, 2021 में मैंने जान्हवी को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई और उनसे अपना बल्ला उठाकर पोज देने के लिए कहा, तो मैं उनसे डर गया था। उसके बाद मेरी मुलाकात दो जादूगरों अभिषेक नायर और विक्रांत से हुई, जिन्होंने इस असंभव सपने को हकीकत में बदल दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sharan Sharma (@sharanssharma)

Mr. & Mrs. Mahi को लेकर इन्होने क्या कहा ?

अब यह फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे पहले शरण शर्मा ने जान्हवी की मेहनत और फिल्म की शुरुआत से लेकर अब तक के उनके सफर के बारे में बात की। जान्हवी कपूर ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए इसे एक खास सफर बताया और लिखा, ”2 साल और बहुत सारी गड़बड़ियों, लंबे संघर्ष के बाद इसे हासिल किया। लेकिन फिर भी ये यात्रा बेहद खास थी।” अब देखते हैं कि जान्हवी कपूर फिल्म में अपना किरदार कितना बखूबी निभाती हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *