एएसआई राजकुमार दुबे के छोटे भाई का एडीपीओ पद पर चयनित से पुलिस कर्मियों में हर्ष

एएसआई राजकुमार दुबे के छोटे भाई का एडीपीओ पद पर चयनित से पुलिस कर्मियों में हर्ष

एएसआई राजकुमार दुबे के छोटे भाई का एडीपीओ पद पर चयनित से पुलिस कर्मियों में हर्ष

सिंगरौली~:  एसडीओपी मोरवा कृष्ण कुमार पाण्डेय के रीडर सहायक उपनिरीक्षक राज कुमार दुबे के छोटे भाई जय प्रकाश द्विवेदी द्विवेदी पिता भाई लाल द्विवेदी 32 वर्ष का एडीपीओ (सहायक लोक अभियोजन अधिकारी) के पद पर चयनित होने से पुलिस कर्मियों में हर्ष व्याप्त है। गौरतलब है कि परिवार में सबसे छोटे जय प्रकाश द्विवेदी की प्राथमिक शिक्षा भनमारी जिला सीधी में हुई तथा वैढ़न कालेज से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने जबलपुर में एलएलबी की शिक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद हाई कोर्ट जबलपुर में वकालत करने के साथ ही सिविल जज की तैयारी करने लगे। सिविल जज की परीक्षा में तीनों बार आखरी पड़ाव साक्षात्कार में उन्हें निराशा हाथ लगी। इसके बाद भी बड़े भाई राजकुमार द्विवेदी के द्वारा पढ़ाई में लगन की नसीहत ने उन्हें प्रेरित किया।जिस कारण उन्होंने अपना प्रयास जारी रखा और इस बार उन्होने विधि लोक सेवा आयोग की परीक्षा उर्त्तीर्ण की। अब उनका एडीपीओ (सहायक लोक अभियोजन अधिकारी) के पद पर चयनित हुए। सहायक उपनिरीक्षक राज कुमार दुबे के छोटे भाई जय प्रकाश द्विवेदी के इस सफलता पर एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय, मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, गोरबी चौकी प्रभारी भिपेन्द्र पाठक, सहायक उपनिरीक्षक राज कुमार त्रिपाठी सहित जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। वही मोरवा थाना सहित अन्य पुलिस कर्मियों में हर्ष व्याप्त है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *