सिंगरौली~: जिला पंचायत सदस्य सविता प्रजापति ने कहा कि उनके कुछ विरोधी उनके बारे में झूठी अफवाह फैला रहे है। उनका कहना है कि गत दिनों भाजपा नेता राजनाथ सिंह के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की अफवाह कुछ लोगों द्वारा उड़ाई गई है जो सरासर गलत है। जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि वे पहले भी कांग्रेस पार्टी में थी और आज भी कांग्रेस पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता है। उनका कहना है कि वे आज भी कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल के लिए गांव- गांव जाकर चुनाव प्रचार कर रही है। उनका भाजपा से कोई लेना देना नहीं है।
Posted inMadhya Pradesh
भाजपा में जाने की विरोधी फैला रहे अफवाह: सविता
![भाजपा में जाने की विरोधी फैला रहे अफवाह: सविता](https://udnews.net/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240409-WA0423.jpg)