Samsung के Galaxy S24 FE का कोड नाम लीक, देखें क्या है फीचर्स

Samsung के Galaxy S24 FE का कोड नाम लीक, देखें क्या है खास फीचर्स

Samsung Galaxy S24 FE कंपनी की Galaxy S24 सीरीज का फैन एडिशन फोन होगा। इसे फ्लैगशिप सीरीज के फोन का हल्का वर्जन बताया जा रहा है। कंपनी इस फोन को साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। अब इस फोन को एक ऑनलाइन लिस्टिंग में देखा गया है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक मॉडल नंबर SM-S721B, SM-S721U, SM-S721W और SM-S721N के साथ देखा गया है। इस फोन को अमेरिका, कोरिया, कनाडा में भी लॉन्च करेगी।

Samsung के इस नए फोन का क्या है कोड नाम?

कंपनी की ओर से अभी तक इस फोन के बारे में कोई संकेत नहीं मिला है। कंपनी इस फोन को साल के अंत या 2025 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इसका कोडनेम R12 रखा गया था। यह कोडनेम गैलेक्सी S23 FE जैसे पुराने मॉडलों से मेल खाता है। गैलेक्सी S23 FE का कोडनेम R11 रखा गया था।

देखिये क्या खास फीचर्स ?

अप्रैल की शुरुआत में फोन अपने सामान्य लॉन्च चक्र से पहले जारी किया जा सकता है। इसके उत्तराधिकारी के 2024 की गर्मियों में आने की उम्मीद थी। Galaxy S24 FE के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में संभावित रूप से 6.1 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह स्मार्टफोन Exynos 2400 के साथ आ सकता है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर होगा।

Also Read : Airtel अपने यूजर के लिए लाया बेस्ट प्लान, देखें क्या है वैधता और डेटा ?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *