इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पाएं CNG पंप, जानिए कैसे ट्रैक करें लोकेशन

इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पाएं CNG पंप, जानिए कैसे ट्रैक करें लोकेशन

Google Map : यात्रा के दौरान कस्बों, गांवों और शहरों में रास्ता ढूंढने के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल आम हो गया है। जब आप भी अक्सर भ्रमित हो जाते हैं और पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप, होटल और पसंदीदा रेस्तरां का रास्ता भूल जाते हैं तो आप अपनी मंजिल को गूगल मैप्स पर सेव कर सकते हैं। Google अपने मैप्स फीचर को फोन के साथ-साथ लैपटॉप और कंप्यूटर पर भी एक्सेस प्रदान करता है।

CNG पंप मैप से कैसे ढूढ़े ?

आप ऐसे कस्बे में पहुंच जाते हैं जहां सिर्फ एक ही सीएनजी पंप होता है। ऐसे में आपको अपनी कार में सीएनजी भरवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। तो आप गूगल मैप्स पर सीएनजी पंप को सेव कर सकते हैं। जो आपको जरूरत के समय सबसे आसान और नजदीकी रास्ता दिखाने में मदद करेगा।

कंप्यूटर से कैसे सेव करें लोकेशन ?

  • सबसे पहले गूगल ब्राउज़र में maps.google.com पर टैप करें।
  • इसके बाद वह स्थान खोजें जिसे आप चिह्नित करना चाहते हैं।
  • एक पॉप-अप विंडो दिखाई देगी, जिसमें उस स्थान के बारे में जानकारी दिखाई देगी।
  • इसके बाद आपको सेव ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एक मेनू आएगा, जिसमें आपसे पूछा जाएगा, जिसमें आप एक नई सूची बना सकते हैं।

मोबाइल से कैसे देखें लोकेशन ?

  • सबसे पहले अपने Android या iOS डिवाइस पर Google Maps खोलें।
  • उसके बाद उस स्थान को खोजें जिसे आप चिह्नित करना चाहते हैं।
  • इसके बाद आपको उस जगह का डिटेल्स पेज दिखेगा।
  • आपको स्क्रीन पर दिख रहे सेव ऑप्शन पर टैप करना होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *