Motorola Edge 50 Fusion लॉन्च, जानिए कब शुरू हो रही बिक्री

Motorola Edge 50 Fusion लॉन्च, जानिए कब शुरू हो रही बिक्री

Motorola ने पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में Edge 50 Fusion लॉन्च किया था। यह डिवाइस 15 अप्रैल को बाजार में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इस फोन को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसमें आपको 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, IP68-रेटेड बिल्ड, 50MP डुअल रियर कैमरा और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर द्वारा संचालित है।

Motorola Edge 50 Fusion कब लॉन्च होगा फोन?

  • भारत में 16 मई को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च किया जाएगा।
  • मोटोरोला ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल लॉन्च की जानकारी दी है।
  • फ्लिपकार्ट ने इस डिवाइस के लिए एक डेडिकेटेड लैंडिंग वेबपेज भी तैयार किया है।
  • इस वेबपेज पर इसके कई स्पेसिफिकेशन लिस्टेड हैं।

मोटोरोला एज 50 फ्यूज़न के स्पेसिफिकेशन

  • यह डिवाइस फॉरेस्ट ब्लू, हॉट पिंक और मार्शमैलो ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
  • इसमें 12GB तक ऑनबोर्ड रैम होगी और यह Android 14- Hello UI पर चलेगा।
  • इसमें 6.7 इंच कर्व्ड पोलराइज्ड डिस्प्ले है।
  • इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
  • यह स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा।
  • इसमें 50MP Sony LYTIA 700C प्राइमरी रियर सेंसर और 13MP का अल्ट्रावाइड मैक्रो शूटर होगा।
  • वहीं सेल्फी के लिए फोन में 32MP का सेंसर है।

Also Read : Sony का Xperia 1 VI जल्द हो रहा लॉन्च, मिल रहा दमदार कैमरा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *