Vivo X Fold 3 Pro जल्द दमदार फीचर्स के साथ भारत में हो रहा लॉन्च

Vivo X Fold 3 Pro जल्द दमदार फीचर्स के साथ भारत में हो रहा लॉन्च

Vivo X Fold 3 Pro जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन को जून में लॉन्च करने जा रहा है। जिसके लिए कंपनी ने टीजर जारी किया है। कंपनी ने अब इस फोन के भारत लॉन्च के लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट भी लॉन्च की है। इसका आधिकारिक टीजर भी जारी कर दिया है। फोन को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

Vivo X Fold 3 Pro के स्पेसिफिकेशन

इसके भारतीय वेरिएंट में 8.03 इंच का मुख्य डिस्प्ले दिया जा सकता है। जहां आउटर डिस्प्ले 6.53 इंच का होगा. इस फोन के मुख्य डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2,748 x 1,172 पिक्सल और एक्सटर्नल डिस्प्ले 2,480 x 2,200 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिल सकता है। दोनों डिस्प्ले में LTPO तकनीक होगी। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है।

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का दमदार फीचर्स

यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। जिसमें 16GB LPDDR5 रैम और 1TB UFS 4.0 जोड़ना संभव है। डिवाइस में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,700mAh की बैटरी होगी। इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। इस फोन में 50MP का रियर मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 64MP का पेरिस्कोप लेंस होगा। वहीँ सेल्फी वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा होगा।

Also Read : Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi Turbo 3 का नया कलर वेरिएंट, देखें कीमत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *