Google Pay को लेकर बड़ा अपडेट, इस देश में एप्प हुआ बंद

Google Pay को लेकर बड़ा अपडेट, इस देश में एप्प हुआ बंद

Google के लोकप्रिय डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म GPay ऐप का इस्तेमाल सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी किया जाता है। इसी सिलसिले में इसके यूजर्स के लिए कंपनी की ओर से एक बड़ा अपडेट आ रहा है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने ऐप को बंद कर दिया है।  यह निर्णय केवल संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने वाले यूजर के लिए किया गया है।

इस देश में ये एप्प 4 जून से बंद

4 जून 2024 से अमेरिका में रहने वाले यूजर्स के लिए ऐप बंद कर दिया गया है। इसका मतलब यह है कि अमेरिका में रहने वाले लोग इस ऐप को प्ले स्टोर पर नहीं पा सकते हैं। कंपनी अपने यूजर्स के लिए वॉलेट भी ऑफर करती है। आपको बता दें कि ऐप को सिर्फ अमेरिका में बंद किया गया है। यह भारतीय यूजर्स के लिए बंद नहीं है।

भारत में लॉन्च Google वॉलेट ऐप

आपको बता दें कि हाल ही में गूगल वॉलेट ऐप भारत में लॉन्च किया गया है। इस ऐप का इस्तेमाल भारत में डिजिटल पेमेंट के लिए नहीं किया जा सकता है। इस वॉलेट का उपयोग केवल कुछ उद्देश्यों के लिए ही किया जा सकता है। आप अपने Android फ़ोन पर मूवी या ईवेंट टिकट सहेज सकते हैं। यह ऐप फ्लाइट के लिए बोर्डिंग पास तक पहुंचने के लिए उपयोगी है। आप इस Google ऐप में किसी भौतिक दस्तावेज़ की डिजिटल कॉपी रख सकते हैं।

Also Read : Jio Finance ऐप जल्द हो रहा लॉन्च, इन ऐप की बढ़ाई टेंशन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *