Bade Miyan Chote Miyan में इस विलेन की एंट्री, अब फिल्म आयेगा प्रलय

Bade Miyan Chote Miyan में इस विलेन की एंट्री, अब फिल्म आयेगा प्रलय

Bade Miyan Chote Miyan : बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ‘ब्रदरहुड’ केमिस्ट्री के अलावा मानुषी छिल्लर और अलाय एफ का लुक भी चर्चा में है। इसका ट्रेलर रिलीज होने के बाद विलेन के अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा है। इस बार इस विलेन का लुक भी सामने आ गया है। इस किरदार को निभाने वाले पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक सामने आ गया है।

‘बड़े मिया छोटा मिया’ एक एक्टर की एंट्री

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है। अब मेकर्स ने ‘प्रलय’ यानी पृथ्वीराज सुकुमारन का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनका रौद्र रूप नजर आ रहा है। पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक रिलीज होते ही वायरल हो गया। वह विलेन के किरदार में मास्क पहने नजर आएंगे। जिसमें वह काला ओवरकोट पहने, बंदूक पकड़े हुए और चेहरे पर मास्क पहने नजर आ रहे हैं। इसकी आवाज में वह कहते हैं, ‘प्रलयं सर्वनाशम महाप्रलय… इसका मतलब है कि विपत्ति आने वाली है।

सुकुमारन का विलेन रूप आया सबको पसंद

एक्टर के लुक ने फैंस का ध्यान खींचा है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘मैं यह फिल्म सिर्फ आपके लिए देखूंगा।’ वहीं एक यूजर ने उन्हें खतरनाक विलेन का टैग दे दिया। पृथ्वीराज सुकुमारन के अभिनय को काफी पसंद किया गया है और अब उनका खलनायक लुक भी चर्चा में है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *