Do Aur Do Pyaar का ट्रेलर रिलीज़,19 अप्रैल को सिनेमाघरों देगी दस्तक

Do Aur Do Pyaar का ट्रेलर रिलीज़,19 अप्रैल को सिनेमाघरों देगी दस्तक

Do Aur Do Pyaar : विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज, प्रतीक गांधी और सेंथिल राममूर्ति की फिल्म Do Aur Do Pyaar का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस रोमांस ड्रामा फिल्म की घोषणा इसी साल जनवरी में की गई थी। मजेदार टीजर के बाद दर्शक फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे। अब ट्रेलर ने दर्शकों का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ाने का काम किया है।

Do Aur Do Pyaar का ट्रेलर रिलीज

इस ट्रेलर की शुरुआत काव्या (विद्या बालन) और अनिरुद्ध (प्रतीक गांधी) की लड़ाई से होती है। दोनों पति-पत्नी हैं और उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं। विद्या का विक्रम (सेंथिल राममूर्ति) के साथ विवाहेतर संबंध है और अनिरुद्ध भी रोज़ी (इलियाना डी’क्रूज़) से प्यार करता है। दोनों अपने पार्टनर को धोखा देते हैं। लेकिन एक रात सब कुछ बदल गया।

विद्या का किसके साथ चल रहा अफेयर

काव्या और अनिरुद्ध ये दोनों विक्रम और रोजी से छिपकर एक-दूसरे के साथ अफेयर चला रहे हैं। विद्या ने अपने बॉयफ्रेंड और पति के साथ भी अपना रिश्ता जारी रखा है। वहीं रोजी और विक्रम, विद्या और प्रतीक पर शादी तोड़ने का दबाव बनाते हैं। जहां दोनों पार्टनर्स के बीच कंफ्यूज हो जाती हैं और उनका रिश्ता उलझ जाता है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *