SINGRAULI NEWS : माड़ा थाना क्षेत्र के दो गांवों में दो अलग-अलग युवकों के शव कुएं में मिलने से दोनो गांवों में सनसनी का माहौल निर्मित हो गया। बताया जा रहा है कि माड़ा के भाउखाड़ निवासी रोहित कुमार उम्र 19 साल गुरुवार को घर से गायब था। उसका शव शुक्रवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में उतराता हुआ मिला।
वहीं गहिडार गांव निवासी शिवसंत शाह उम्र 26 साल भी घर से गायब था। उसका शव भी शुक्रवार की सुबह कुएं में उतराता हुआ मिला। कुंए में मिले दोनो शवों की सूचना के बाद पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनो युवकों ने किस वजह से कुएं में कूद कर जान दी, इसकी जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर माड़ा पुलिस दोनो मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।