तेंदु पत्ता तोड़ रही दो महिलाओं पर जंगली सुअर ने किया हमला

तेंदु पत्ता तोड़ रही दो महिलाओं पर जंगली सुअर ने किया हमला

घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में कराया गया भर्ती

सिंगरौली~:   सरई इलाके के तिनगुड़ी चौकी अंतर्गत आने वाले फुलझर के जंगल में गुरूवार को तेन्दु पत्ता तोड़ने गयी दो महिलाओं पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। सुअर ने दोनों महिलाओं को कई जगह से काट लिया है। हादसे में घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में भर्ती कराया गया है।
हासिल जानकारी के अनुसार सरई इलाके के फुलझर जंगल में नजदीकी गांव की दो महिलाएं बूटी सिंह उम्र ४५ वर्ष निवास फुलझर, मानकुमारी सिंह निवसी तेन्दुहा उम्र ३५ वर्ष गुरूवार दोपहर बारह बजे तेन्दु पत्ता तोड़ने गयी थी। महिलाएं तेन्दु पत्ता तोड़ रही थी इसी बीच जंगली सुआर ने हमला कर दिया। सुअर ने महिलाओं के शरीर पर कई जगह काट लिया है। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली समूचे इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। एम्बुलेंस को फोन किया गया परन्तु समय से नहीं पहुंचने पर निजी वाहन से महिलाओं को जिला पंचायत सभापति राय सिंह मरावी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में भर्ती कराया है। फिलहाल महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
ज्ञात हो कि इन दिनों तेन्दु पत्ता तोड़ने का कार्य चल रहा है। पत्ता तोड़ने के लिए महिला तथा पुरूष घने जंगलों में पहुंचते हैं जहां जंगली जानवर भी रहते हैं और इस तरह के हादसे देखने को मिल जाते है। हालांकि वन विभाग को जंगली जानवरों की जानकारी रहती है तथा घने जंगल में न जाने की हिदायत भी दी जाती है। परन्तु विभाग के सुस्त रवैये के कारण कई लोग जंगली जानवरों के शिकार हो जात हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *