Breaking News : कार और बस की भिड़ंत से 03 की मौत, 26 जवान घायल

Breaking News : कार और बस की भिड़ंत से 03 की मौत, 26 जवान घायल

Breaking News : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत और 26 पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह पूरा मामला सिवनी केवलारी थाना क्षेत्र का हैं। जहां लोपा गांव के पास 35वीं बटालियन के एसएफ जवानों से भरी बस एक वाहन से टकराकर पलट गई। वहीं हादसे में घायल 26 पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार और बस की भिड़ंत से दो दर्जन से अधिक घायल जवान

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंडला के रहने वाले कुछ लोग नागपुर से इलाज कराकर कार से घर वापस लौटे थे। तभी पुलिसकर्मियों को सिवनी ले जा रही बस धनगढ़ के पास कार से टकरा गई। उस हादसे में अशोक कुकरेजा, ममता जसवानी, निखिलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और पुरूषोत्तम उर्फ ​​काजू महोबिया गंभीर और बस में सवार करीब 26 जवान भी घायल हो गए।

Breaking News : सूचना के पश्चात मौके से पहुची पुलिस

सूचना मिलने पर मौके से पुलिस पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से केवलारी सामुदायिक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कार में घायल निखिलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और पुरूषोत्तम उर्फ ​​काजू मोहीपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उस हादसे में गंभीर रूप से घायल अशोक कुकरेजा, ममता जसवानी और मदन भांडे को नागपुर रेफर किया गया है।

Also Read : Top 3 Used Cars को मात्र 4 लाख रुपये में खरीदने का सुनहरा मौका

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *