कुंदन पांडेय समेत कई लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

कुंदन पांडेय समेत कई लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

सिंगरौली~:  विगत दिनों सिंगरौली प्रवास पर पधारे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के हाथों पूर्व कांग्रेसी एवं पूर्व आम आदमी पार्टी के नेता कुंदन पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, सांसद प्रत्याशी राजेश मिश्रा, लोकसभा प्रभारी कमलेश्वर सिंह, विधायक रामनिवास शाह, विश्वामित्र पाठक, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष संदीप चौबे‌ की उपस्थिति में कुंदन पांडेय ने अपने सैकड़ों समर्थकों तथा परिजनों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने वाले समस्त कार्यकर्ताओं को उप मुख्यमंत्री जी ने भारतीय जनता पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया तथा भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने की बधाई दी। उपमुख्यमंत्री जीने भाजपा में सम्मिलित समस्त नये कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा में मोदी जी के सिद्धांतों को जनजन पहुंचाने तथा लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से जितवाकर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया है।

सदस्यता ग्रहण करने वाले अन्य लोगों में वरिष्ठ नेता शंकराचार्य पांडेय, राजेंद्र शुक्ला, शंकर्षण शर्मा, विजय दुबे, अजीत पांडेय, संदीप पांडेय, दुर्गा दुबे, धीरज ओझा, दीपक सेन, मातादीन पनिका, मानिक चंद कुशवाहा, विजय साकेत समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *