मध्य प्रदेश के इस जिले में हुई प्री मानसून की बारिश!

मध्य प्रदेश के इस जिले में हुई प्री मानसून की बारिश!

बैतूल।। मानसून के पड़ोसी प्रदेश महाराष्ट्र में दस्तक देने के बाद मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि में जिले के अधिकतर स्थानों पर प्री मानसून की बारिश हुई। मंगलवार-बुधवार की रात्रि दो बजे से सुबह पांच बजे तक आंधी, तूफान, गरज, चमक के साथ तेज बारिश हुई। शहर में तेज हवा चलने के साथ मूसलाधार बारिश हुई।

बारिश होने से तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है वहीं मौसम में उमस बरकरार है। जिले में मंगलवार को अधिकतर समय बादल छाए रहने के बाद रात्रि लगभग दो बजे से गरज, चमक और आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे हुई बारिश से ढाई इंच पानी बरसा है। बारिश से नदी-नालों में पानी बह गया। शहर के हाथी नाले में भी बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *