पुजारी प्रकाश त्रिपाठी के तीसरी पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजली

पुजारी प्रकाश त्रिपाठी के तीसरी पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजली

सिंगरौली~:   वैढ़न बस स्टैण्ड के पीछे स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी प्रकाश त्रिपाठी के तृतीय पुण्यतिथि पर व्यापारियों सहित स्थानीय लोगों ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा प्रसाद वितरण किया गया।

ज्ञात हो कि आज से तीन वर्ष पूर्व दुर्गा मंदिर के पुजारी प्रकाश त्रिपाठी की कोरोना से जिला चिकित्सालय वैढ़न में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। दिवंगत श्री त्रिपाठी काफी मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे तथा आस-पास के ब्यापारियों से उनके काफी नजदीकी संबंध थे। पूजा पाठ में सदैव तल्लिन रहने वाली श्री त्रिपाठी के निधन से आस-पास के ब्यापारियों को गहरा आघात लगा था। आज भी उनके चाहने वाले उन्हें याद करते हैं। इस दौरान नारायण प्रसाद मिश्र , रामभुवान त्रिपाठी राममणी त्रिपाठी अनिल त्रिपाठी आशुतोष मिश्रा पुष्पेन्द्र मिश्रा संतोष मिश्रा विपिन सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *