सिंगरौली ~: म.प्र. नगर निगम, नगर पालिक कर्मचरी संघ के संविधान की धारा १२(अ) के अनुसार आर.पी.बैस नगर निगम सिंगरौली को सिंगरौली जिले का जिलाअध्यक्ष मनोनित किया गया है।
मप्र नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सोलंकी द्वारा की गयी इस नियुक्ति में सिंगरौली जिले की समस्त नगरीय निकायों के अधिकारियों, कर्मचारियों, दैनिक वेतन भोगियो, पेंशनर्स कर्मियों, कप्यूटर आपरेटरों व श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकृत किया गय है। श्री बैस का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
इसके साथ ही नगर निगम सिंगरौली की नवीन इकाई का भी गठन किया गया है। जिसमें संतोष तिवारी को इकाई अध्यक्ष, रणबहादुर सिंह उपाध्यक्ष, राजीव सिंह, साक्षी परमार महामंत्री, लालकुमार सिंह सचिव, लक्ष्मीचंद्र, अजीत भारती संगठन सचिव, विपीन तिवारी, सौरव पटेल संयुक्त सचिव, श्रीमती विद्या श्री कोषाध्यक्ष, बृृृृृजेश कुमार पाठक, राकेश शर्मा, श्रीमती दीपिका पाण्डेय, दीपक कवर, पवन बरोदे, बल्ले बाल्मिकी कोकार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। दिनेश कुमार दुबे, जितेन्द्र सिंह को इकाई सलाहकार नियुक्त कया गया है। इकाई का कार्यकाल तीन वर्ष रहेगा। आर.पी बैस को जिलाअध्यक्ष तथा नगर निगम इकाई का अध्यक्ष संंतोष तिवारी को बनाये जाने पर नगर निगम के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। नगर निगम के कर्मचारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
Posted inMadhya Pradesh
मप्र नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने आर.पी.बैस, संतोष तिवारी बने नगर निगम इकाई अध्यक्ष
