करीब 9 फिट ऊँचा 1.5 किलो वजनी गांजे का पेड़ जप्त, मामला दर्ज
सिंगरौली ~: मोरवा पुलिस अपने क्षेत्र में हो रहे अवैध कार्यों पर लगाम कसने के लिए हर तत्पर प्रयास कर रही है। बीते दिनों जहां क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोरों को पकड़ कर सलाखों के पीछे किया, तो वहीं आज नशे के अवैध तरीके से घर में लगाए गए गांजे के पेड़ के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोरवा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि पुरानी दूधिचुआ रोड पर एक व्यक्ति अपने घर के आंगन में गांजे का पेड़ लगा रखा है। अत: इस जानकारी को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा व अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी द्वारा टीम गठित कर आरोपी पिंटू कुमार रैदास पिता ज्ञानधारी चर्मकार उम्र 30 वर्ष निवासी नूरी मोहल्ला पुरानी दूधिचुआ रोड के घर पर रेड कार्रवाई की गई। जहां पुलिस को उसके आंगन से 30 हजार कीमत का करीब 9 फीट ऊँचा गांजे के पेड़ जिसका वजन करीब डेढ़ किलो आंका गया है जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 648/24 धारा 8/20 (ए) एनडीपीएस एक्ट कायम कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया है।
इस पूरी कार्यवाही में उपनिरीक्षक एन पी तिवारी, प्रधान आरक्षक संजय सिंह, राहुल सिंह, अजीत सिंह परिहार, आरक्षक मंगलेश्वर सिंह, सुरेश परस्ते, अमित द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।