सिंगरौली~: सीधी-सिंगरौली लोकसभा चुनाव के मतदान के महज 24 घंटे के भीतर कांग्रेस की सिंगरौली इकाई की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है।यह निर्णय भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा, सर प्रभारी द्वय मान सिंह राठौर, कृष्ण कुमार की स्वीकृत तथा मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितेंद्र दर्शन सिंह यादव के निर्देश पर लिया गया है।रामशंकर दुबे कार्यालय सचिव ने पत्र जारी कर जिला युवा कांग्रेस सिंगरौली की पूरी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह जानकारी सिंगरौली जिले के युवा कांग्रेस अध्यक्ष सूर्या द्विवदी ने दी है।
Posted inMadhya Pradesh
युवक कांग्रेस सिंगरौली की कार्यकारिणी हुयी भंग
![युवक कांग्रेस सिंगरौली की कार्यकारिणी हुयी भंग](https://udnews.net/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240421-WA0520.jpg)