अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह के मुख्य अतिथि में योगाभ्यास किया गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह के मुख्य अतिथि में योगाभ्यास किया गया

भाजपा महिला मोर्चा सिंगरौली जिला के तत्वाधान में आयोजित हुआ
सिंगरौली~:   सिंगरौली अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे देश में धूमधाम से योग अभ्यास किया जाएगा। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला सिंगरौली के तत्वाधान में भाजपा कार्यालय में योगाभ्यास कर बड़े धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। महिला पतंजलि योग समिति से जिला प्रभारी योग ट्रेनर नीता विश्वकर्मा ने सभी को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम, भाजपा सिंगरौली जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता सहित महिला मोर्चा जिला प्रभारी श्रीमती पूनम गुप्ता, जिला मंत्री श्रीमती कलावती यादव, सिंगरौली मंडल महामंत्री श्रीमती किरण खैरवार, मंडल मंत्री श्रीमती पिंकी सिंह, महिला मोर्चा सिंगरौली मंडल अध्यक्ष नम्रता सिंह सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *