धारदार हथियार (बलुआ) से गाय का पैर काटने वाले 2 नामजद आरोपियों पर बरगवा पुलिस ने किया मामला दर्ज

धारदार हथियार (बलुआ) से गाय का पैर काटने वाले 2 नामजद आरोपियों पर बरगवा पुलिस ने किया मामला दर्ज

सिंगरौली~:  बरगवा थानाक्षेत्र के मझौली गांव से क्रूरता की ऐसी तस्वीर निकलकर सामने आई है जिसे देखने के बाद लोगों में जबरजस्त आक्रोश है। ग्रामीणों ने पशु क्रूरता के तहत आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी रामानुज पनिका पिता रामनाथ पनिका उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम मझौली थाना बरगवां ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 20/06/2024 को समय करीबन 07:00 बजे सुबह मै गाय चरने के लिये गांव में छोडा दिया था। समय करीबन 11:30 बजे दिन हल्ला गोहार कि आवाज आई तो मैं अपने घर से बाहर निकला। देखा कि मेरी गाय को मेरे गावं के ही राजकुमार बैस और हंसलाल बैस दौडा रहे थे। जहां राजकुमार अपने हाथ मे बलुआ लिया था। वहीं हंसलाल वैस अपने हाथ मे लाठी लिया था। तब मैं पूछा कि क्यो मेरी गाय को दौडा रहे हो तो दोनो लोगो ने अपने हाथ में लिये बलुआ-लाठी से मेरी गाय को पैरो में मार दिया। जिससे आगे और पीछे के पैर कट गए है। फरियादी की रिपोर्ट पर बरगवा पुलिस ने आरोपीगण राजकुमार बैस और हंसलाल बैस दोनो नामजद आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 0547/2024 भा.द.स.1860 की धारा 429 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *